शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।
 
आरी नींद...| लोरी (बाल-साहित्य )     
Author:अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' | Ayodhya Singh Upadhyaya Hariaudh

आरी नींद लाल को आजा।
उसको करके प्यार सुलाजा॥
तुझे लाल है ललक बुलाते।
अपनी आँखों पर बिठलाते॥
तेरे लिये बिछाई पलकें।
बढ़ती ही जाती हैं ललकें॥
क्यों तू है इतनी इठलाती।
आ आ मैं हूँ तुझे बुलाती॥
गोद नींद की है अति प्यारी।
फूलों से है सजी संवारी॥
उसमें बहुत नरम मन भाई।
रुई की है पहल जमाई॥
बिछे बिछौने हैं मखमल के।
बड़े मुलायम सुन्दर हलके॥
जो तू चाह लाल उसकी कर।
तो तू सोजा आँख मूंद कर॥
मीठी नींदों प्यारे सोना।
सोने की पुतली मत खोना॥
उसकी करतूतों के ही बल।
ठीक ठीक चलती है तन कल॥

-अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश