शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।
 
लीडरी का नुस्खा (काव्य)     
Author:काका हाथरसी | Kaka Hathrasi

पांच तोला तिकड़म की छाल लाकर, 
दस तोला खुशामद के अर्क में मिलाइये, 
घोट घोट मचाइये | 
शुद्ध खादी के छन्ने में छानकर पी जाइये। 

बेदर्दी के सेफ्टी रेजर से मूंछ-दाढ़ी करो साफ़ 
कोई गाली दे जाए तो कर दो उसे माफ़। 
ऊपर से देवता अन्दर प्रपंच 
बन गये नेता पूरे सौ टंच, 
पकड़ लो किसी राजनैतिक पार्टी का मंच।  

अफसरों से रखो मेल, पिलाओ उनको “सोमरस" 
खिलाओ इलायची, पान, छालियां, 
मुंह पर प्रशंसा करो, पीठ पीछे दो गालियां। 
पत्र एवं पत्रकारों पर काबू रखो, 
पी० ए० के रूप में बीबी या बाबू रक्खो। 
अथवा अपना ही निकालो कोई अखबार 
बजाओ निंदा-स्तुति के ढोल 
सेठ लोगों की खोलो पोल। 
इस विजनिस में रत्ती भर नहीं धोखा, 
हर्रा लगे न फिटकरी, रंग आयेगा चोखा।

- काका हाथरसी

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश