हमारी हिंदी भाषा का साहित्य किसी भी दूसरी भारतीय भाषा से किसी अंश से कम नहीं है। - (रायबहादुर) रामरणविजय सिंह।
 
बन्दर मामा (बाल-साहित्य )     
Author:डॉ रामनिवास मानव | Dr Ramniwas Manav

पहन नया कुर्ता-पजामा,
निकले घर से बन्दर मामा।
चले जा रहे रौब दिखाते,
पैर पटकते, गाल फुलाते।

कहा किसी ने नेताजी हैं,
अजी नहीं, अभिनेता ही हैं।
नाम सदाचारी है इनका
काम अदाकारी है इनका।

रंग बदलने में ये माहिर,
रूप बदले में जग-जाहिर।
गांधी-भक्त कहाते हैं ये,
देश लूटकर खाते हैं ये।

सुनसुनकर ये तीखी बातें,
सो न सके वह कितनी रातें।
अब तो मैं कुर्ता-पजामा,
कभी न पहनूं बोले मामा।

--डॉ रामनिवास मानव

 

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश