हमारी नागरी दुनिया की सबसे अधिक वैज्ञानिक लिपि है। - राहुल सांकृत्यायन।
 

दो ग़ज़लें  (काव्य)

Author: अंकित

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं​;​
रुख हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं​;​
​​
​​पहले हर चीज़ थी अपनी मगर अब लगता है​;​
अपने ही घर में किसी दूसरे घर के हम हैं​;​​
​​
​​वक़्त के साथ है मिट्टी का सफ़र सदियों से​;​
किसको मालूम कहाँ के हैं, किधर के हम हैं​;​
​​
​​चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफ़िर का नसीब​;​
सोचते रहते हैं किस राहग़ुज़र के हम हैं​;​।

- अंकित "आकि"
  ई-मेल: [email protected] */ // --> // --> // -->

 

#

ऐसे चुप हैं​ कि ये मंज़िल भी कड़ी हो जैसे​;​
तेरा मिलना भी जुदाई की घड़ी हो जैसे​;​​​
​​
​​अपने ही साये से हर कदम लरज़ जाता हूँ​;​
रास्ते में कोई दीवार खड़ी हो जैसे​;​
​​
​​कितने नादाँ हैं तेरे भूलने वाले कि तुझे​;​
याद करने के लिए उम्र पड़ी हो जैसे​;​
​​
मंज़िलें दूर भी हैं, मंज़िलें नज़दीक भी हैं​;​
अपने ही पाँवों में ज़ंजीर पड़ी हो जैसे​;​
​​
​​आज दिल खोल के रोए हैं तो यों खुश हैं 'आकि'​;
चंद लमहों की ये राहत भी बड़ी हो जैसे।

- अंकित "आकि"
  ई-मेल: [email protected] */ // --> // --> // -->

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश