मजहब को यह मौका न मिलना चाहिए कि वह हमारे साहित्यिक, सामाजिक, सभी क्षेत्रों में टाँग अड़ाए। - राहुल सांकृत्यायन।
 

औरत फूल की मानिंद है  (काव्य)

Author: रश्मि विभा त्रिपाठी

फूल
किस कदर
घबरा रहा है,
एक
भंवरा इर्द-गिर्द
उसके मंडरा रहा है।

यूँ तो अज़ल से
ये ज़र्रे-ज़र्रे को
महकाता आया है,
अपनी ख़ुशबुएँ
सदियों से सब पे
ही लुटाता आया है।

मगर तोड़कर शाख़ से
उसको जुदा कर देने से,
उसके वजूद को फ़िर
बेरहमी से मसल देने से,
बहुत डरता है वो अपना
यही बुरा अंजाम सोच के।

औरत फूल की मानिंद है
कभी इंसान गर ये समझता,
यहाँ खिजाँ का मौसम न आता
ये गुलशन हमेशा ही आबाद रहता!

-रश्मि विभा त्रिपाठी
 बाह, जिला- आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत।

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश