वही भाषा जीवित और जाग्रत रह सकती है जो जनता का ठीक-ठीक प्रतिनिधित्व कर सके। - पीर मुहम्मद मूनिस।
 
विनोद कुमार दवे के हाइकु (काव्य)     
Author:विनोद कुमार दवे

1.
जिंदगी चाक
हम कच्ची मिट्टी है
दर्द कुम्हार

2.
बच्चों की हंसी
मनोहर मुस्कान
मन में बसी

3.
गुड्डी के खेल
छोड़ चली है सखी
पिया से मेल

4.
प्रेम सुगंध
अमिट कहानी सी
रात रानी सी

5.
दौड़ते लोग
एक ही मंजिल है
विलास भोग

6.
नकली लोग
कथनी करनी में
भेद बहुत

7.
प्रेम का रोग
इलाज बीत चुका
व्याधि बाकी है

8.
पर्वत काट
इंसानी बस्तियों की
नींव भरी है

9.
नदिया रीती
पनघट सूने है
बदली बीती

10.
तूफ़ान आए
क्या नम्र झुके पौधे
उखाड़ पाए

11.
पलाश फले
जंगल के दिल में
अनल जले


- विनोद कुमार दवे
206,बड़ी ब्रह्मपुरी
मुकाम पोस्ट - भाटून्द--306707
तहसील - बाली
जिला - पाली, राजस्थान
मोबाइल : 9166280718

ई-मेल: [email protected] */ // --> // --> // -->

* विनोद कुमार दवे की रचनायें राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, अहा! जिंदगी, कादम्बिनी, बाल भास्कर जैसे पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। आप अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

Previous Page   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश