मजहब को यह मौका न मिलना चाहिए कि वह हमारे साहित्यिक, सामाजिक, सभी क्षेत्रों में टाँग अड़ाए। - राहुल सांकृत्यायन।
 
डॉ पुष्पा भारद्वाज वुड को अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मान (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार



ऑकलैंड (13जनवरी 2023) : अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद द्वारा न्यूज़ीलैंड की डॉ पुष्पा भारद्वाज वुड को 'अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मान' प्रदान किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, केन्द्रीय हिंदी संस्थान और भारतीय भाषा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 13 जनवरी को देहली में प्रथम अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा समारोह आयोजित किया। प्रवासी भारतीयों को भारतीय भाषाओं के प्रति उनकी कर्मठता और सेवाओं के लिए इस अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मान की शुरुआत की गई है।

अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मान के अतिरिक्त दो अन्य भारतवंशियों को प्रवासी गौरव सम्मान दिया गया। मॉरीशस के पूर्व संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुन्नी और गयाना के डॉ. विष्णु बिसराम को  प्रवासी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

न्यूज़ीलैंड की डॉ पुष्पा भारद्वाज वुड के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मान पाने वाले प्रवासी भारतीयों में सात अन्य देशों के प्रवासी अनूप भार्गव (अमेरिका), सुषमा मल्होत्रा (अमेरिका), डॉ वासवी चक्का (अमेरिका), अनीता कपूर (अमेरिका), प्रि. सरवन सिंह (कनाडा), जरनैल सिंह (कनाडा), डॉ. विष्णु बिसराम (गयाना), मीरा कौशिक (ब्रिटेन), जया वर्मा (ब्रिटेन), रेखा राजवंशी (ऑस्ट्रेलिया), रामा तक्षक (हॉलेंड) और चंद्रेश (त्रिनिदाद और टोबैगो) सम्मिलित हैं।

[भारत-दर्शन समाचार] 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश