मजहब को यह मौका न मिलना चाहिए कि वह हमारे साहित्यिक, सामाजिक, सभी क्षेत्रों में टाँग अड़ाए। - राहुल सांकृत्यायन।
 
न्यूज़ीलैंड में तीज आयोजन (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार


1 अगस्त 2022 (न्यूज़ीलैंड): न्यूज़ीलैंड की हरियाणा एसोसिएशन ने सप्ताहांत में  ऑकलैंड  में  तीज का आयोजन किया। इस अवसर पर उच्चायोग के द्वितीय सचिव, 'दुर्गादास', ऑकलैंड  में भारत के मानद कोंसल 'भाव ढिल्लो' और  एसोसिएशन के 'सुनील कौशल' उपस्थित थे। 



इस उत्सव में लगभग 270 लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, लोक नृत्य व हरियाणवी गायन हुआ। 

लोक नृत्य पर पूरा हाल झूम उठा और बाद में हरियाणवी गानों पर उपस्थित दर्शकों ने भी खूब नृत्य किया। ऑकलैंड के अतिरिक्त अन्य नगरों में बसे हरियाणा के लोग इस उत्सव में आए हुए थे।  



कुछ घंटो के लिए तो यहाँ पूरा माहौल हरियाणवी बन गया।  कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था की गई। 

न्यूज़ीलैंड में पिछ्ले कुछ वर्षों से हरियाणा से भी लोग यहाँ आकार बसे हैं। इससे पहले गुजरात और पंजाब के ही अधिक लोग यहाँ बसे हुए थे। 

- रोहित कुमार 'हैप्पी'
Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश