उर्दू जबान ब्रजभाषा से निकली है। - मुहम्मद हुसैन 'आजाद'।
 
अंतरराष्ट्रीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता के परिणाम (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

13 जनवरी 2020:  मॉरीशस में विश्व हिंदी सचिवालय ने 10 जनवरी 2020 को विश्व हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर 'अंतरराष्ट्रीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता' के परिणामों की घोषणा की।  विश्व हिंदी दिवस 2020 के उपलक्ष्य में सचिवालय ने 2019 में 'अंतरराष्ट्रीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता' का आयोजन किया था। प्रतियोगिता को 5 भौगोलिक क्षेत्रों में बाँटा गया था:

1. अफ़्रीका व मध्य पूर्व
2. अमेरिका
3. एशिया व ऑस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त) 
4. यूरोप 
5. भारत

इस प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों से कुल 174 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।  प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

अफ़्रीका व मध्य पूर्व - धर्मेन्द्र  कुमार सिंह, मॉरीशस (प्रथम पुरस्कार), श्रीमती कल्पना लालजी, मॉरीशस (द्वितीय पुरस्कार), अशोक कुमार, सेशल्स (तृतीय पुरस्कार)। 

अमेरिका - प्रीति गोविन्दराज, अमेरिका (प्रथम पुरस्कार), दीपक कुमार चौरसिया,  कोलम्बस, यू.एस.ए (द्वितीय पुरस्कार), डॉ हंसा दीप, टोरंटो, कनाडा (तृतीय पुरस्कार)। 

एशिया व ऑस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त): डॉ कौशल किशोर श्रीवास्तव, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया (प्रथम पुरस्कार), मनोहर पुरी, बाली, इंडोनेशिया (द्वितीय पुरस्कार), अनीता बरार, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया (तृतीय पुरस्कार)। 

यूरोप -  डॉ वंदना मुकेश, यू.के (प्रथम पुरस्कार), आशुतोष  द्विवेदी,  यूरोप (द्वितीय पुरस्कार), उषा वर्मा, यू.के (तृतीय पुरस्कार)

भारत - ब्रह्मदत्त शर्मा, हरियाणा, भारत (प्रथम पुरस्कार), महेश शर्मा, राजस्थान, भारत (द्वितीय पुरस्कार), शिरीष नाड़कर्णी, मुंबई, भारत (तृतीय पुरस्कार)। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को 300, 200 और 100 अमरीकन डालर की धनराशि व प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। 

विश्व हिंदी सचिवालय पिछले कई वर्षों से विभिन्न विधाओं पर ऐसी प्रतियोगिताएँ आयोजित कर चुका है जिनमें लघुकथा, एकाँकी और यात्रा वृतांत सम्मिलित हैं। इसी शृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस बार 'हिंदी कहानी प्रतियोगिता' का चयन किया गया था।

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश