उर्दू जबान ब्रजभाषा से निकली है। - मुहम्मद हुसैन 'आजाद'।
 
हमने वायरस को पराजित कर दिया - जैसिंडा ऑर्डन (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

11 मई 2020 (न्यूज़ीलैंड): न्यूज़ीलैंड में आज प्रधानमंत्री जैसिंडा ऑर्डन ने लेवल 2 की घोषणा घोषणा की है। न्यूज़ीलैंड में चरणबद्ध तरीके से 14 मई से लेवल 2 लागू होगा। अधिकतर व्यापार 14 मई से, स्कूल 18 मई से व अन्य 21 मई से खुलेंगे। अगले दस दिनों में अधिकांश व्यापार, काम-धंधे, व्यापारिक संगठन एवं संस्थाएं खुल जाएंगी।     


5 मिलियन की हमारी टीम ने मिलकर वायरस को पराजित कर दिया है - जैसिंडा ऑर्डन, न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री

[ न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा ऑर्डन का सम्बोधन | 11 मई 2020 ]


प्रधानमंत्री ने कोविड -19 को परास्त कर पाने के लिए न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा पिछले साढ़े छह सप्ताह में दिए गए त्यागों पर आभार प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने कहा--

 

  • इस बीच कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है और वे एक साथ शोक नहीं कर सके, बच्चे अपना जन्मदिन नहीं मना पाए, बहुतों को शादियों रद्द करनी पड़ी, अनेक ने नौकरी और से व्यवसाय बंद हो गए। लेकिन न्यूजीलैंड के निवासी दृढ़प्रतिज्ञ थे, हमने 5 मिलियन लोगों का समूह बनाया और सुरक्षा की दीवार निर्मित की।
  • पिछले एक सप्ताह में इन मामलों की संख्या कम रही है। यह भाग्य के सहारे नहीं बल्कि कड़ी मेहनत के माध्यम से किया गया है।
  •  हमने अपनी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण किया है। हम एक दिन में 12,000 परीक्षणों की प्रक्रिया कर सकते हैं और 3.5% न्यूजीलैंडवासियों का परीक्षण किया जा चुका है।
  • कोरोना संपर्क अनुरेखण क्षमता हेतु हमें बहुत सारा काम करना पड़ा। अब हम प्रति दिन 185 मामलों का पता लगा सकते हैं और हमारे संपर्क अनुरेखण केंद्र के माध्यम से हम प्रति दिन 10,000 लोगों को कॉल कर सकते हैं।
  • संपर्क अनुरेखण के लिए गति मूलतत्त्व है। ज्यों ही कोई व्यक्ति बीमार हो, उसकी निगरानी आरम्भ हो जानी चाहिए। कोविड-19 की आहात पाते ही इस बारे में परामर्श लेना चाहिए और परीक्षण करवाए।
  • अभी भी अधिकांश दिनों में वायरस के मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं और अभी भी भविष्य में चुपचाप इसके फैलने की संभावना सामने है। हमें सुदृढ़ सीमा नियंत्रण, हाथों की स्वच्छता और शारीरिक दूरी जारी रखनी चाहिए। यही हमारा सुरक्षा कवच है।
  • प्रधान मंत्री और मंत्रिमंडल ने सहमति व्यक्त की है कि हम गुरुवार को अलर्ट स्तर 2 में जाने के लिए तैयार हैं लेकिन हमें इसे यथासंभव सुरक्षित रूप से लागू करने की आवश्यकता है।
  • गुरुवार (14 मई) को परचून की दूकानें, मॉल, कैफे, रेस्तरां, सिनेमाऔर अन्य सार्वजनिक स्थल जैसे खेल के मैदान और जिम फिर से खुल सकते हैं।
  • आप न्यूजीलैंड में कहीं भी आ-जा सकेंगे लेकिन कृपया स्वयं को सुरक्षित रखें।
  • सोमवार 18 मई को स्कूल फिर से खुल जाएंगे, इस बीच स्कूल अपनी तैयारी कर लेंगे और उन्हें अभिभावकों से संवाद करने के लिए भी कुछ समय मिल जाएगा।
  • गुरुवार 21 मई को 'बार' और 'पब' पिछले सप्ताह निर्धारित हुई सभी अपेक्षाओं के साथ खुलने में सक्षम होंगे। हमने 'बारों' को बाद में खोलने का निर्णय उनके खुलने से हो सकने वाले जोखिम को देखते हुए किया है। इससे हमें अपनी तैयारी के लिए समुचित समय मिल जाएगा। हमने इन्हें यथासंभव सुरक्षित बनाने के लिए उपाय किए हैं, कुछ अतिरिक्त दिन हमें पिछले कुछ हफ्तों में किए गए काम को बरकरार रखेगा।
  • 10 दिनों में न्यूजीलैंड में अधिकांश व्यवसाय खुल जाएंगे, हमारी अर्थव्यवस्था फिर से आगे बढ़ेगी। एक नयी तरह की सामान्यता आरंभ होगी क्योंकि हम अधिक लोगों के सानिध्य में होंगे, हमें शारीरिक दूरी और सामाजिक समारोहों को छोटा बनाए रखते हुए संतुलिन बनाए रखना है।
  • हमें अभीअपने सामाजिक समारोहों को सीमित करने की आवश्यकता है। पार्टियों, बड़े सामाजिक समारोहों या अन्य बड़े समारोहों के लिए डिज़ाइन की गई किसी भी चीज़ को अभी 10 लोगों तक सीमित करने की आवश्यकता होगी।
  • यदि आप किसी 'रेस्तरां' या 'बार' में जाना चाहते हैं तो वे 10 से अधिक लोगों की बुकिंग नहीं ले सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर 10 के समूह के साथ कुछ गलत हो जाता है तो ट्रेस करना और संपर्क करना अधिक सरल है।
  • हमें अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि अगला चरण सही है और इनमें सही सामन्जस्य बना हुआ है।
  • यात्रा फिर की जा सकेगी। आप अपने मान-बाप से मिलें, लेकिन इसे बहुत बड़े पारिवारिक जमावाड़े परिवर्तित मत करें।
  • सरकार इन प्रतिबंधों को दो सप्ताह में हटाने पर विचार करेगी। यदि मामलों की संख्या अनुकूल हुई तो सभाओं का आकार अधिक बढ़या जा सकता है।
  • हमें सुरक्षित रहने की ज़रूरत है, अभी यूँहीं सोचें जैसे वायरस अभी भी हमारे बीच है। परिवहन में दूसरों से अपनी दूरी बनाए रखें। यदि आप बीमार हैं तो घर पर रहें और यदि आपको सर्दी या 'फ्लू' के लक्षण हैं तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। अपने हाथ धोएं। एक साथ 10 से अधिक लोगों के साथ सामाजिक सम्मेलन और मेलमिलाप न करें। आप जहाँ जाएं और जिनसे मिलें, इसका रिकॉर्ड रखें।
  • अलर्ट लेवल 2 में होने से रोजगार सुरक्षित होंगे, लेकिन सामन्य होने के लिए अभी लम्बी दूरी तय करनी शेष है। पूरी तरह सामान्य होने से पहले कठिन दौर से गुजरना होगा।
  • इस सप्ताह सरकार बजट जारी करेगी, यह एकजुट होकर पुनर्निर्माण करने के चरणों में से एक होगा।
  • 5 मिलियन की हमारी टीम ने मिलकर वायरस को पराजित कर दिया है, अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए एकजुट होना होगा।
  • अभी केवल दो और दिनों के लिए हम लेवल 3 में हैं, जब हम गुरुवार (14 मई 2020) को जागें तो याद रखें: हमें सुरक्षित रहना है और हमें बनाई गई अपनी रक्षा कवच की रक्षा करनी है।

 

                                       - रोहित कुमार 'हैप्पी'
                                        [भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश