शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।
 
पथिक (काव्य)       
Author:मोहनलाल महतो वियोगी

पथिक हूँ,— बस, पथ है घर मेरा। 
बीत गए कितने युग चलते किया न अब तक डेरा। 
नित्य नया बनकर मिलता है, वही पुराना साथी, 
निश्चित सीमा के भीतर ही लगा रहा हूँ फेरा। 
हैं गतिमान सभी जड़-चेतन, थिर है कौन बता दे? 
क्षण, दिन, मास, वर्ष, ऋतु, यौवन, जीवन, विभा अँधेर 
दर्शन - पात्र एक ही जन है, क्षण क्षण रूप बदलता, 
इस नाटक में बस दो पट हैं, संध्या और सवेरा। 
"इसके बाद और भी कुछ है " यही बताकर आशा, 
लेने देती नहीं तनिक भी, मन को कहीं बसेर । 
ममते! देख दिवस ढलता है, घन घनघोर उठे हैं, 
बतला दूर यहाँ से क्या है अभी नगर वह तेरा? 
पथिक हूँ— बस, पथ है घर मेरा—

-मोहनलाल महतो 'वियोगी'

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश