साहित्य की उन्नति के लिए सभाओं और पुस्तकालयों की अत्यंत आवश्यकता है। - महामहो. पं. सकलनारायण शर्मा।
 
मुझे थाम लेना (काव्य)       
Author:डॉ मृदुल कीर्ति

महाकाल से भी प्रबल कामनाएं,
हैं विकराल भीषण अहम् की हवाएं,
ये पर्वत हिमानी हैं, ममता के आँचल,
नहीं तृप्त होते हैं तृष्णा के बादल,
ये भीषण बबंडर है कुंठा की दल-दल,
मुझे थाम लो इसमें धंसने से पहले,
मुझे थाम लेना बिखरने से पहले।

ये स्वर्णिम हिरण के प्रलोभन हैं जब तक
ये लक्ष्मण की रेखाएँ लाँघेंगीं तब तक
भ्रमित राम दौड़ेगे स्वर्णिम मृगी तक
प्रलोभित है जग सारा माया ठगी तक
प्रलोभन की दल दल में मैं धँस न ज़ाऊँ
मुझे थाम लो इसमें धँसने से पहले
मुझे थाम लेना बिखरने से पहले।

-डॉ मृदुल कीर्ति
 ऑस्ट्रेलिया

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश