वही भाषा जीवित और जाग्रत रह सकती है जो जनता का ठीक-ठीक प्रतिनिधित्व कर सके। - पीर मुहम्मद मूनिस।
 
मैडम की सीख (बाल-साहित्य )       
Author:डॉ रामनिवास मानव | Dr Ramniwas Manav

भारी-भरकम बस्ता लेकर,
मोनू चला स्कूल।
लेकिन कॉपी और पैन्सिल
घर पर आया भूल।

मैडम ने प्यार किया उसको,
फिर समझाया यूं-
'बिन हथियार युद्ध में जाना
होता है फिजूल।'

बात समझ में आई उसके,
गलती की कबूल।
दिया आश्वासन, होगी कभी
फिर न ऐसी भूल।

--डॉ रामनिवास मानव

 

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश