उर्दू जबान ब्रजभाषा से निकली है। - मुहम्मद हुसैन 'आजाद'।
 
फिर तेरी याद (काव्य)       
Author:त्रिलोचन

फिर तेरी याद जो कहीं आई
नींद आने को थी नहीं आई

मैंने देखा विपत्ति का अनुराग
मैं जहाँ था चली वहीं आई

भूमि ने क्या कभी बुलाया था
मृत्यु क्यों स्वर्ग से यहीं आई

व्रत लिया कष्ट सहे वे भी थे,
सिद्धि उनके यहाँ नहीं आई

साधना के बिना ‘त्रिलोचन' कब
सिद्धि ही रीझ कर कहीं आई

-त्रिलोचन

 

Back
 
 
Post Comment
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश