मजहब को यह मौका न मिलना चाहिए कि वह हमारे साहित्यिक, सामाजिक, सभी क्षेत्रों में टाँग अड़ाए। - राहुल सांकृत्यायन।
 
ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन शताब्दी समारोह
   
 

11 फरवरी 2021 (ऑकलैंड) : 13 फरवरी 2021 को ऑकलैंड के महात्मा गाँधी सेंटर में ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन का शताब्दी समारोह आरम्भ होगा। ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन, भारतीय उच्चायोग व अन्य भारतीय संस्थाएं संयुक्त रूप से ‘भारत दिवस' का आयोजन कर रही हैं। औपचारिक रूप से ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन की स्थापना बाद में हुई लेकिन इसकी स्थापना पर कार्य 1920 में आरंभ हुआ था। 1938 में इसका औपचारिक गठन हुआ।

कांजीभाई केवल पटेल, ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के पहले प्रधान थे, जिनका कार्यकाल 1920 से 1923 तक रहा। ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के दूसरे प्रधान थे, जे. के नातली। ये 1923 से 1925 तक इस पद पर रहे। जे. के नातली को अपनी सक्रियता और लेखन के लिए जाना जाता है। वे भारतीयों की पैरवी व समाचार पत्रों में लेखन के लिए चर्चित रहे। वर्तमान में नरेंद्र भाना ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के प्रधान हैं।

यह स्थापना शताब्दी समारोह दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रवेश निशुल्क है। सभी सादर आमंत्रित हैं।

[भारत-दर्शन समाचार]

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश