मजहब को यह मौका न मिलना चाहिए कि वह हमारे साहित्यिक, सामाजिक, सभी क्षेत्रों में टाँग अड़ाए। - राहुल सांकृत्यायन।
 
डेविड रस्सल लोंगी 13 अगस्त|
   
 

डेविड रस्सल लोंगी
(4 अगस्त 1942 - 13 अगस्त 2005)

डेविड रस्सल लोंगी (David Russell Lange ) 20वीं सदी के न्यूजीलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। लोंगी भारतीयों के बड़े हितैषी थे। उन्हें भारत-मित्र के तौर पर जाना जाता है। वे अपनी कुशाग्र बुद्धि और मंत्रमुग्ध कर देने वाले भाषणों के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने 1984 से 1989 तक 32वें प्रधानमंत्री के रूप में लेबर पार्टी की सरकार का नेतृत्व किया।

डेविड लोंगी अपने 42 वें जन्मदिन से एक सप्ताह पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री बने थे।

डेविड लोंगी का जन्म 4 अगस्त 1942 को ऑकलैंड के ओटाहूहू (Otahuhu) उपनगर में हुआ था।

डेविड लोंगी कई वर्षों तक अस्वस्थ्य रहे। उन्हें मधुमेह और हृदय रोग जैसी समस्याएं थीं। 13 अगस्त 2005 को 63 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से पहले डायबिटीज की जटिलताओं के परिणामस्वरूप उनका निधन हो गया था।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश