Warning: session_start(): open(/tmp/sess_0c27f9c59f0f62e7216ff45422129533, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_lit_details_amp.php on line 1

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_lit_details_amp.php on line 1
 प्राप्ति | कविता | सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
हिंदी जाननेवाला व्यक्ति देश के किसी कोने में जाकर अपना काम चला लेता है। - देवव्रत शास्त्री।
 
प्राप्ति | कविता | सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' (काव्य)     
Author:सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' | Suryakant Tripathi 'Nirala'


तुम्हें खोजता था मैं,
पा नहीं सका,
हवा बन बहीं तुम, जब
मैं थका, रुका ।

मुझे भर लिया तुमने गोद में,
कितने चुम्बन दिये,
मेरे मानव-मनोविनोद में
नैसर्गिकता लिये;

सूखे श्रम-सीकर वे
छबि के निर्झर झरे नयनों से,
शक्त शिरा‌एँ हु‌ईं रक्त-वाह ले,
मिलीं - तुम मिलीं, अन्तर कह उठा
जब थका, रुका ।

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश