Warning: session_start(): open(/tmp/sess_73da230ea972c8da93d690f3e7718d87, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/article_details_amp.php on line 2

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/article_details_amp.php on line 2
 चेहरा जो किसी शख्स का | Ghazal by Narrotom Sharma
भारत की सारी प्रांतीय भाषाओं का दर्जा समान है। - रविशंकर शुक्ल।
 

चेहरा जो किसी शख्स का... (काव्य)

Author: नरोत्तम शर्मा

चेहरा जो किसी शख्स का दिखता है सभी को
अक्सर वह उसी शख्स का चेहरा नहीं होता

कोई तो सुनेगा जिसे गम अपना सुना दें
दुनिया में हर एक शख्स तो बहरा नहीं होता

नाकामियों का इस कदर दिल में न कर गिला
दुनिया में हर सर पे तो सेहरा नहीं होता

चाहत नहीं छिपेगी उसे लाख छुपाओ
खुशबू पे किसी फूल के पहरा नहीं होता

पहचान ना पाए जो किसी को, वो आदमी
कितना भी समझदार हो गहरा नहीं होता

- नरोत्तम शर्मा
[ग़ज़ले ही ग़ज़लें]

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश