हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। - राजेंद्रप्रसाद।
 

ग़ज़ल  (काव्य)

Author: गौरव सक्सेना

हलक में अब साँस भी फंसने लगी है
चोट कोई फिर कहीं रिसने लगी है।

उजड़ते ख्वाबों की जो इक दास्ताँ है
शहर बनके आंख में बसने लगी है।

परछाईं भी गुम इस तरह से हो गयी है
तन्हाई तन्हा देख कर हँसने लगी है।

गुलामी दिल की करें या अक्ल की
रूह दो पाटों तले पिसने लगी है।

जुबाँ में इतना जहर पहले नहीं था
तक़दीर शायद फिर उसे डसने लगी है।

काँच सी नाज़ुक थी ये जो जिंदगी
काँच सी ही टूट कर चुभने लगी है।

- गौरव सक्सेना
  ई-मेल: [email protected] */ // -->

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश