हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। - राजेंद्रप्रसाद।
 

वो जब भी | ग़ज़ल (काव्य)

Author: डा भावना

वो जब भी भूलने को बोलते हैं
किसी शीशे से पत्थर तोड़ते हैं

वो अपना सच छुपाने के लिए ही
हमेशा बात का रुख मोड़ते हैं

लपट उठती है अक्सर उस जगह पर
जहां पर आग में घी जोड़ते हैं

नयन गीले हुए जाते हैं हरदम
जो उसके वास्ते हम सोचते हैं

जिधर भी जायें हम, जाने वो कैसे
वो अपनी राह हमसे जोड़ते हैं

- डॉ० भावना

ई-मेल:  bhavnakumari52@gmail.com

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश