हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। - राजेंद्रप्रसाद।
 
प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह नहीं रहे  (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

12 जनवरी 2018 (भारत): प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह इलाहाबाद के फीनिक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित दूधनाथ सिंह को बुधवार रात हार्टअटैक हुआ था। गुरुवार सुबह से वे वेंटिलेटर पर थे जहां उन्होंने रात लगभग 12 बजे अंतिम सांस ली।

पिछले वर्ष अक्तूबर में दूधनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में दिखाया गया था। जांच में प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि होने पर वहीं उनका इलाज चला। 26 दिसम्बर को वे इलाहाबाद लाए गए। दो-तीन दिन के उपरांत फिर फीनिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया तब से उनका वहीं इलाज चल रहा था।

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश