हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। - राजेंद्रप्रसाद।
 
पौधा | लघु-कथा (कथा-कहानी)     
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी'

समारोह में साहित्यकार को एक नन्हा सा पौधा देकर आयोजकों ने उनका अभिनंदन किया। पौधा लेते-देते की सुंदर फोटो खींची गई फिर जैसा कि आजकल होता है फोटो मोबाइल के जरिये 'फेसबुक' पर 'अपलोड' हो गई।

साहित्यकार की फेसबुक वॉल पर उनके चहेतों ने बधाई देने का सिलसिला छेड़ दिया, उधर आयोजकों के चहेते भी उन्हें बधाई दे रहे थे। दोनों पक्ष मोबाइलों पर अपने चहेतों के 'लाइक' देख-देख कर आत्म-मुग्ध थे। इसी बीच जल-पान का न्योता आ चुका था। नन्हा पौधा समारोह में मेज़ पर कही पीछे छुट गया था। समारोह में जलपान चल रहा था। लेखकों, कवियों और पत्रकारों का अच्छा खासा जमावाड़ा लगा था। पौधे वाली फोटो कई 'फेसबुक' दीवारों की शोभा बनी हुई थी। शुभ-कामनाएं और बधाइयाँ अभी भी आ-जा रही थी। उधर पौधा अपनी मूल मिट्टी से जुदा हुआ मुरझा चला था।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश