परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
बीबीसी हिंदी पूर्व प्रमुख कैलाश बुधवार नहीं रहे (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

11 जुलाई 2020: भारतीय मूल के प्रख्यात पत्रकार एवं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की हिंदी सेवा के पूर्व प्रमुख कैलाश बुधवार का लंदन में निधन हो गया। कैलाश बुधवार काफी लम्बे समय से अस्वस्थ थे। वह 88 वर्ष के थे।

'बुधवार' ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में मीडिया सलाहकार के रूप में भी काम किया था और वह रेडियो एवं टेलीविजन पर नियमित टिप्पणीकार थे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक कैलाश बुधवार बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में हिंदी और तमिल अनुष्ठानों के एकमात्र ऐसे भारतीय संचालक रहे हैं, जिन्होंने 1970 से 1992 तक विश्व प्रसारण के सभी उत्तरदायित्व सँभाले। उन्होंने आकाशवाणी एवं नेशनल रेडियो नेटवर्क ऑफ इंडिया में भी काम किया था। 1969 में बीबीसी से जुड़ने से पहले वे करनाल के सैनिक स्कूल और राँची के विकास विद्यालय में अध्यापक भी रह चुके थे।

[भारत-दर्शन समाचार]

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश