नागरी प्रचार देश उन्नति का द्वार है। - गोपाललाल खत्री।
 
रांची आकाशवाणी केंद्र पुरस्कृत  (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

नागार्जुन की रचना 'मंत्र' की प्रस्तुति पर आकाशवाणी रांची के  'पंकज मित्र' और  'राजेश करमहे' पुरस्कृत 


29 सितंबर 2019 (भारत): आकाशवाणी का वार्षिक पुरस्कार 2018 इस बार 'रांची केंद्र' को दिया गया है।  'रांची केंद्र' को नवाचार श्रेणी (इनोवेटिव) के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार दिया गया है।  इस केंद्र ने नागार्जुन की रचना 'मंत्र' का नाटकीय पाठ प्रस्तुत किया था।  

नागार्जुन की प्रसिद्ध कविता 'मंत्र' का वाचन 'पंकज मित्र' और ऑडियो एडीटिंग तथा ध्वनि प्रभाव 'राजेश करमहे' ने दिया है। नाटकीय पाठ की प्रस्तुति पंकज मित्र ने की थी। इससे पहले भी 'पंकज मित्र' और 'राजेश करमहे' की जोड़ी 2016 में विशेष रूपक वर्ग के अंतर्गत आकाशवाणी का वार्षिक पुरस्कार पा चुकी है।

आकाशवाणी के सभी केंद्रों के लिए ऐसी प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है। वार्षिक प्रतियोगिता में नाटक, रूपक, कृषि, महिला एवं बाल कार्यक्रम, संगीत रूपक, नवाचार श्रेणी (इनोवेटिव) विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता होती है। विजेताओं को नकद धनराशि और विजेता केंद्र को स्मृति चिह्न दिया जाता है।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश