Warning: session_start(): open(/tmp/sess_24b4a424997432bfec45cb27011ff35a, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_article_details_amp.php on line 1

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_article_details_amp.php on line 1
 शेख चिल्ली और सात परियां | शेख चिल्ली के किस्से
भारत की सारी प्रांतीय भाषाओं का दर्जा समान है। - रविशंकर शुक्ल।
 
शेखचिल्ली और सात परियाँ  (बाल-साहित्य )     
Author:भारत-दर्शन संकलन

शेखचिल्ली जवान हो चला तो एक दिन मां ने कहा- 'मियां कुछ काम-धंधा करने की सोचो!'

बस, शेखचिल्ली गांव से निकल पड़े काम की तलाश में। माँ से यात्रा के लिए खाने का प्रबंध करने को कहा तो माँ ने रास्ते के लिए सात रोटियां बनाकर दे दीं।

शेखचिल्ली गांव से काफी दूर निकल आए तो एक कुआं दिखाई दिया, वहीं बैठ गए। सोचा रोटियां खा लूं। वह रोटी गिनते हुए कहने लगा- 'एक खाऊँ, दो खाऊँ, तीन खाऊँ, चार खाऊँ या सातों ही खा जाऊं?

उस कुएं में सात परियां रहती थीं। उन्होंने शेखचिल्ली की आवाज सुनी तो वे डर के मारे बाहर आ गईं। उन्होंने शेखचिल्ली से कहा- 'देखो, हमें मत खाना। हम तुम्हें यह घड़ा देते हैं। इससे जो मांगोगे यह वह देगा। शेखचिल्ली मान गया।

वह रोटियां और घड़ा लेकर वापस घर लौट आया। अब तो जो उसे चाहिए बस घड़े से कह देता और मिल जाता। माँ भी प्रसन्न हो गई। शेखचिल्ली अपनी माँ के साथ सुख से रहने लगा।

[भारत-दर्शन संकलन]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश