हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। - राजेंद्रप्रसाद।
 

श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया

 (काव्य) 
 
रचनाकार:

 मीराबाई | Meerabai

श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया ।। टेर ।।

ऐसी वो रंग दे रंग नाई छूटे,
धोबनिया धोये चाहे सारी उमरिया।

बिना रंगाये बाहर ना जाऊँ,
चाहे तो बीत जाए सारी उमरिया।

लाल न ओढूँ पीली न ओढूँ,
ओढूँगी श्याम तेरी काली कमलिया।

गागर जो भर दे, सिर पे जो धर दे,
चलके बता दे श्याम तेरी नगरिया।

बाई मीरा कहे गिरधर नागर,
हरि के चरण चित्त लागी रे लगनिया।

- मीरा बाई

 

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश