हिंदी भाषा अपनी अनेक धाराओं के साथ प्रशस्त क्षेत्र में प्रखर गति से प्रकाशित हो रही है। - छविनाथ पांडेय।
 

हैरान परेशान, ये हिन्दोस्तान है

 (काव्य) 
 
रचनाकार:

 अनिल जोशी | Anil Joshi

हैरान परेशान, ये हिन्दोस्तान है
ये होंठ तो अपने हैं, पर किसकी जुबान है

जुगनू मना रहे हैं जश्न, आप देखिए
पर सोचिए सूरज यहां क्यों बेजुबान है

तुलसी, कबीर, मीरा भी, जब से हुए हैं 'कौन'
पूछा किए कि क्या यही हिन्दोस्तान है

बौने से शख्स ने कहा यूं आसमान से
आती है अंग्रेजी उसे, वो आसमान है

रिश्तों की नजाकत यहां पर खत्म हो गई
हर शख्स इस बाजार में बस इक सामान है

हंस कर कहा मैकाले ने, कल हमसे जब मिला
तलवार तुम्हारी है, पर किसकी म्यान है

- अनिल जोशी
  उपाध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल
  शिक्षा मंत्रालय, भारत

 

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश