हिंदी चिरकाल से ऐसी भाषा रही है जिसने मात्र विदेशी होने के कारण किसी शब्द का बहिष्कार नहीं किया। - राजेंद्रप्रसाद।
 
भारतीय सेना दिवस | 15 जनवरी
   
 

15 जनवरी को भारत में हर वर्ष सेना दिवस (Army Day 2021) मनाया जाता है। इस दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में आयोजन होते हैं। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसके बलिदान को याद करता है।

15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है, 'भारतीय सेना दिवस?'

15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) के सम्मान में मनाया जाता है। 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने भारतीय सेना के प्रथम फील्ड मार्शल का पद ग्रहण किया था। फील्ड मार्शल के एम करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख थे। उस समय सेना में लगभग 2 लाख सैनिक थे।करियप्पा ने 1947 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। करियप्पा साल 1953 में सेवामुक्त हुए थे और 1993 में 94 साल की आयु में उनका निधन हुआ था।

[भारत-दर्शन]

 

 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश