शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।
मत बाँटो इंसान को | बाल कविता (बाल-साहित्य )  Click to print this content  
Author:विनय महाजन

मंदिर-मस्जिद-गिरजाघर ने
बाँट लिया भगवान को।
धरती बाँटी, सागर बाँटा
मत बाँटो इंसान को॥

अभी राह तो शुरू हुई है-
मंजिल बैठी दूर है।
उजियाला महलों में बंदी-
हर दीपक मजबूर है॥

मिला न सूरज का सँदेसा -
हर घाटी मैदान को।
धरती बाँटी, सागर बाँटा
मत बाँटो इसान को॥

अब भी हरी भरी धरती है-
ऊपर नील वितान है।
पर न प्यार हो तो जग सूना-
जलता रेगिस्तान है॥

अभी प्यार का जल देना है-
हर प्यासी चट्टान को।
धरती बाँटी, सागर बाँटा-
मत बाँटो इंसान को ॥

साथ उठें सब तो पहरा हो-
सूरज का हर द्वार पर।
हर उदास आँगन का हक़ हो-
खिलती हुई बहार पर॥

रौंद न पाएगा फिर कोई-
मौसम की मुसकान को।
धरती बाँटी, सागर बाँटा
मत बाँटो इंसान को॥

- विनय महाजन

Previous Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश