शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।
कैंप गीत (बाल-साहित्य )    Print this  
Author:डॉ. वंदना मुकेश | इंग्लैंड

इक नया भारत यहाँ बसाएंगे
नये इस बगीचे को प्यार से सजाएंगे

चुन-चुन के फूल लाएँ
महके चमन हमारा
आओ यहाँ बनाएँ
हिंदोस्तां न्यारा
इक नया भारत यहाँ बसाएंगे
नये इस बगीचे को प्यार से सजाएंगे

भाषाएँ कितनी भी हों
पहचान एक ही है
गायेंगे मिल के हम सब
गूँजेगी प्रेमभाषा।
इक नया भारत यहाँ बसाएंगे
नये इस बगीचे को प्यार से सजाएंगे।

भारत के हम सिपाही
भारत के गीत गायेंगे
भारत का गौरव हम
विश्व में फैलायेंगे।
इक नया भारत यहाँ बसाएंगे
नये इस बगीचे को प्यार से सजाएंगे।

-वंदना मुकेश, यू के
 ईमेल: vandanamsharma@hotmail.co.uk

Previous Page  |   Next Page
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश