शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।

उजड़ा चमन सा वतन देखता हूँ (काव्य)

Print this

Author: उत्कर्ष त्रिपाठी

न तन देखता हूँ , न मन देखता हूँ
उजड़ा चमन सा वतन देखता हूँ।

दिखते नहीं जहाँ में; कुछ करने वाले ,
बहुतों को कहते कथन देखता हूँ
ईमान यहाँ पर पुरस्कृत न होता,
उनका तो सिर्फ दमन देखता हूँ
न तन देखता हूँ,न मन देखता हूँ
उजड़ा चमन सा वतन देखता हूँ।


मक्कारों और नक्कालों को बढ़ते देखा है,
पर सत्य के सिपाही का सिर्फ पतन देखता हूँ,
हिंसा की आग को जलते देखा है,
मानवता की अनल का सिर्फ़ शमन देखता हूँ।
न तन देखता हूँ,न मन देखता हूँ
उजड़ा चमन सा वतन देखता हूँ।


सोचा था जिनको देश का सिपाही,
उनको भी खुद में मगन देखता हूँ,
समझा सकूँ न मैं इस अधीर मन को
अब तो बस ये सूना गगन देखता हूँ,
न तन देखता हूँ,न मन देखता हूँ,
उजड़ा चमन सा वतन देखता हूँ।।

- उत्कर्ष त्रिपाठी

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश