शिक्षा के प्रसार के लिए नागरी लिपि का सर्वत्र प्रचार आवश्यक है। - शिवप्रसाद सितारेहिंद।
आओ ! आओ ! भारतवासी । (काव्य)  Click to print this content  
Author:बाबू जगन्नाथ

आओ ! आओ ! भारतवासी ।
क्या बंगाली ! क्या मदरासी ! ॥

क्या पंजाबी ! क्या गुजराती ! ।
क्या सिंधी ! क्या पर्वतवासी ! ॥

हम हैं एकहि देश के वासी ।
एकहि बोली बोलैं खासी ॥

हिन्दी को सब मिलि अपनावै ।
वाहीको सब सीस नवावैं ॥

हिन्दी मेरी प्यारी प्यारी ।
नख सिख से लगती उँजियारी ॥

सुन्दर डोल सुडौल सुहाई ।
अंग अंग सुन्दरता छाई ॥

सिर में बेनी गुथी बनाई।
ओढ़नि तापर परम सुहाई ॥

पायन में पैजनिया भाई ।
सिर पर मुरछल चँवर ढुराई ॥

ऐसी हिन्दी महरानी की ।
देव नगर की सुख दानी को ॥

सरल स्वभाव दया खानी को ।
सत्यव्रती अखिला मानी की ॥

आओ हम सब मिलिके सारैं ।
तिलक हिन्द का और जुहारैं ॥

करैं पूरती भंडारे की।
दै दै तिन भेट यथा सक्ती ।

सम्मिलनी करके हिन्दी की ।
कह डालैं है जो कुछ जी की ॥

करि डालैं त्रुटि दूर सबै मिलि।
जामें हिन्दी राज्य चलै चलि ॥

राज काज में याहि चलावैं ।
सिक्कन पर भी याहि खुदावैं ॥

देिग दिगन्त में यश फैलावैं।
हिन्दी की जय ध्वजा उड़ावैं ॥

- बाबू जगन्नाथ बी० ए०

[ प्रथम हिन्दी साहित्य सम्मेलन 10 अक्टूबर 1910 को बाबू जगन्नाथ बी० ए० द्वारा लिखा गया गीत जो सम्मेलन में स्कूल के विद्यार्थियों ने गाया था ]

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश