हमारी हिंदी भाषा का साहित्य किसी भी दूसरी भारतीय भाषा से किसी अंश से कम नहीं है। - (रायबहादुर) रामरणविजय सिंह।
एडमिरल करमबीर सिंह न्यूज़ीलैंड के दौरे पर  (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

4 सितंबर 2019 (न्यूज़ीलैंड): नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) 05 और 06 सितम्‍बर को न्यूज़ीलैंड का दौरा कर रहे हैं।

Admiral Karambir Singh Visiting NZ

न्यूजीलैंड की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। न्यूजीलैंड के साथ भारत के रक्षा संबंध पहले विश्व युद्ध के समय से हैं। दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग की गतिविधियों में युद्धपोतों द्वारा मध्‍यवर्ती बंदरगाहों में ठहरना, मार्ग अभ्यास का संचालन और विभिन्न रक्षा संस्थानों में आयोजित पाठ्यक्रमों में भागीदारी सम्मिलित है। न्यूज़ीलैंड भारतीय नौसेना द्वारा संचालित मिलान गतिविधियों में नियमित भागीदार रहा है।

इस यात्रा से मौजूदा समुद्री सहयोग पहलों को सशक्त बनाने के साथ ही न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग की नयी संभावनाओं को तलाशा जाएगा। यात्रा के दौरान, एडमिरल करमबीर सिंह न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में देश के नौसेना अध्‍यक्षों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ रक्षा और सरकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह 02 से 06 सितम्‍बर 2019 तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की सरकारी यात्रा पर आए हुए हैं।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश