उर्दू जबान ब्रजभाषा से निकली है। - मुहम्मद हुसैन 'आजाद'।
भारत में शिक्षक दिवस | Teachers' Day in India (विविध)  Click to print this content  
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी'

भारत में शिक्षक दिवस (Teachers' Day in India )   


भारत में शिक्षक दिवस (Teachers' Day in India) कब मनाया जाता है?

भारत में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है।

भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है?
भारत में शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाता है जोकि 5 सितंबर को होता है।

भारत में शिक्षक दिवस मनाने की शुरूआत कब से हुई?
भारत में शिक्षक दिवस 1962 से मनाया जाता है।

डॉ राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति कब बने थे?
डॉ राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने।

1931 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन किस विश्वविद्यालय के उप-कुलपति बने थे?
आंध्र विश्वविद्यालय के।

डॉ राधाकृष्णन ने किस विषय से अपना उत्तर स्नातक (पोस्ट ग्रैजुएट) किया था?
दर्शन शास्त्र से।

विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था?
विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन 1948 में किया गया था।

किस साहित्यकार ने गुरु को ईश्वर से भी अधिक स्थान दिया है? 
कबीर ने। कबीर कहते हैं -

'गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काको लागूं पायं।
बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय।।

भगवान कृष्ण के गुरु कौन थे?
भगवान कृष्ण के गुरु सांदीपनि मुनि थे। सान्दीपनि, जिसका अर्थ 'देवताओं के ऋषि' है। सांदीपनि मुनि भगवान कृष्ण, बलराम और सुदामा के गुरु थे।

[प्रस्तुति: रोहित कुमार 'हैप्पी']

Previous Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश