मजहब को यह मौका न मिलना चाहिए कि वह हमारे साहित्यिक, सामाजिक, सभी क्षेत्रों में टाँग अड़ाए। - राहुल सांकृत्यायन।
सूरज दादा कहाँ गए तुम (बाल-साहित्य )    Print  
Author:आनन्द विश्वास (Anand Vishvas)
 

सूरज  दादा  कहाँ   गए  तुम,

काहे ईद  का  चाँद  भए तुम।


घना
   अँधेरा,  काला - काला,

दिन निकला पर नहीं उजाला।

कोहरे   ने  कोहराम  मचाया,

पारा  गिर  कर  नीचे  आया।

काले  बादल   जिया   डराते,

हॉरर-शो  सा  दृश्य  दिखाते।

बर्षा  रानी   आँख   दिखाती,

झम झम झम पानी बरसाती।

 

काले - काले    बादल   आते,

उमड़-घुमड़  कर शोर मचाते।

नन्हीं - नन्हीं  बूँद  कभी  तो,

कभी ज़ोर  की  बारिश लाते।


सर्द
  हवाऐं,  शीत  लहर  है,

बे-मौसम  बरसात, कहर  है।


*टच मी नॉट* कहे  अब पानी,

*बाहर ना जा* कहती  नानी।


कट - कट दाँत
  बजाते बाजा,

मौसम  अपना  बैण्ड बजाता।


सड़क,  गली,  कूँचे,  चौबारे,

सब   सूने  हैं   ठंड  के  मारे।

फुट - पाथी,   बेघर,  बेचारे,

इन सबके  तो  तुम्हीं  सहारे।


अब तो  सुन लो, सूरज दादा,

कल  आने  का  दे  दो  वादा।

- आनन्द विश्वास

 

Back
 
 
Post Comment
 
  Captcha
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश