देवनागरी ध्वनिशास्त्र की दृष्टि से अत्यंत वैज्ञानिक लिपि है। - रविशंकर शुक्ल।
बलराम अग्रवाल का जन्म-दिवस | 26 नवंबर
 
 

सुप्रसिद्ध साहित्यकार बलराम अग्रवाल का जन्म 26 नवंबर 1952 को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हुआ। आप विभिन्न विधाओं में सृजन करते हैं जिनमें लघुकथा, कहानी, कविता, बाल एकांकी व आलोचना सम्मिलित हैं।

बलराम अग्रवाल - Hindi writer

आज पढ़िए 'बलराम अग्रवाल' की लघु-कथा:

जहर की जड़ें [लघु-कथा]

दफ्तर से लौटकर मैं अभी खाना खाने के लिए बैठा ही था कि डॉली ने रोना शुरू कर दिया।

‘‘अरे-अरे-अरे, किसने मारा हमारी बेटी को?'' उसे प्यार करते हुए मैंने पूछा।

‘‘डैडी.....हमें स्कूटर चाहिए।'' सुबकते हुए वह बोली।

‘‘लेकिन तुम्हारे पास तो पहले ही बहुत खिलौने हैं!'' इस पर उसकी हिचकियाँ बंध गई, बोली, ‘‘मेरी गुडि़या को बचा लो डैडी।''

‘‘बात क्या है?'' मैंने दुलारपूर्वक पूछा।

‘‘पिंकी ने पहले तो अपने गुड्डे के साथ हमारी गुडि़या की शादी करके हमसे गुडि़या छीन ली।'' डॉली ने जारों से सुबकते हुए बताया, ‘‘अब कहती है-दहेज में स्कूटर दो, वरना आग लगा दूंगी गुडि़या को।.....गुडि़या को बचा लो डैडी....हमें स्कूटर दिला दो...।''

डॉली की सुबकियाँ धीरे-धीरे तेज होती गईं और शब्द उसकी हिचकियों में डूबते चले गए।

[साभार - लघुकथा.कॉम]

 

बलराम अग्रवाल का आलेख - प्रेमचंद की लघु-कथाएं

 

 
 

Comment using facebook

 
 
Post Comment
 
Name:
Email:
Content:
 
 
  Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश