जो साहित्य केवल स्वप्नलोक की ओर ले जाये, वास्तविक जीवन को उपकृत करने में असमर्थ हो, वह नितांत महत्वहीन है। - (डॉ.) काशीप्रसाद जायसवाल।
वायटांगी-दिवस | Waitangi Day | 6 फरवरी
 
 

Treaty of Waitangi

हर वर्ष 6 फरवरी को वायटांगी-दिवस (Waitangi Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन न्यूजीलैंड में सार्वजनिक अवकाश होता है। सर्वप्रथम 1934 में आधिकारिक तौर पर  वायटांगी-दिवस मनाया गया था और 1974 से इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।

न्यूज़ीलैंड के मूल निवासी लगभग 800 वर्ष पूर्व दक्षिण प्रशान्त में स्थित पोलेनेशिया से कनुओं (वाका) में आए थे। सबसे पहला यूरोपियन आगन्तुक 'एबल तैसमन' नामक एक डच व्यक्ति था जो 1642 में यहाँ आया था। इसके पश्चात अंग्रेज़ी अन्वेषक जेम्स कुक (James Cook) ने 1769 में देश के समुद्र-तटों की यात्रा की। 1840 में काफी संख्या में माओरी मुखियों ने ब्रिटिश ताजशाही (सरकार) के साथ ट्रीट्री ऑव वायटांगी/The Treaty of Waitangi (वायटांगी की संधि) अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किए जिसे आज देश के संस्थापित प्रलेख के रूप में माना जाता है। इसी संधि से ब्रिटिश लोगों को न्यूज़ीलैंड में उपनिवेश तथा शासन करने अनुमति प्राप्त हुई जबकि माओरी लोगों ने अपनी भूमि और प्राकृतिक साधनों पर अपने नियंत्रण को जारी रखा।

ट्रीटी ऑव वायटांगी तथा वायटांगी डे के बारे में अधिक जानकारी 'मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर एन्ड हेरीटेज' (संस्कृति एवं विरासत मंत्रालय) की वेबसाइट www.mch.govt.nz पर प्राप्त की जा सकती है।

प्रस्तुति - रोहित कुमार 'हैप्पी  

 
 

Comment using facebook

 
 
Post Comment
 
Name:
Email:
Content:
 
 
  Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश