Warning: session_start(): open(/tmp/sess_473e4a236c72ec595e0034fb93727c29, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_lit_details.php on line 1

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_lit_details.php on line 1
 हिंदी मातु हमारी - प्रो. मनोरंजन | Hindi Matu Hamari
किसी साहित्य की नकल पर कोई साहित्य तैयार नहीं होता। - सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'।
हिंदी मातु हमारी - प्रो. मनोरंजन (काव्य)    Print this  
Author:भारत-दर्शन संकलन | Collections

प्रो. मनोरंजन जी, एम. ए, काशी विश्वविद्यालय की यह रचना लाहौर से प्रकाशित 'खरी बात' में 1935 में प्रकाशित हुई थी।

कह दो पुकार कर, सुन ले दुनिया सारी।
हम हिंद-तनय हैं, हिंदी मातु हमारी।।

भाषा हम सबकी एक मात्र हिंदी है।
आशा हम सबकी एक मात्र हिंदी है।।
शुभ सदगुण-गण की खान यही हिंदी है।
भारत की तो बस प्राण यही हिंदी है।।

हिंदी जिस पर निर्भर है उन्नति सारी।
हम हिंद-तनय हैं, हिंदी मातु हमारी।।

कविराज चंद ने इसको गोद खेलाया।
तुलसी, केशव ने इसका मान बढ़ाया।।
रसखान आदि ने इसको ही अपनाया।
गाना इसमें ही सूरदास ने गाया।।

गांधी जी इस मंदिर के हुए पुजारी।
हम हिंद-तनय हैं, हिंदी मातु हमारी।।

भारत ने अब इसके पद को पहचाना।
अपनी भाषा बस इसको ही है माना।।
इसका महत्व अब सब प्रांतों ने जाना।
दक्षिण भारत, पंजाब, राजपूताना।।

सब मिलकर गाते गीत यही सुखकारी।
हम हिंद-तनय हैं, हिंदी मातु हमारी।।

सदियों से हमने भेद भाव त्यागे हैं।
पा नवयुग का संदेश पुन: जागे हैं।।
अब देखेगा संसार कि हम आगे हैं।
जगकर हम रण से कभी नहीं भागे हैं।।

फिर आई है, हे जगत, हमारी बारी।
हम हिंद-तनय हैं, हिंदी मातु हमारी।।

(साभार- राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली)

Previous Page  |   Next Page
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश