Warning: session_start(): open(/tmp/sess_7cd825857da38f7e164810bb1b8d4e98, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_lit_details.php on line 1

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_lit_details.php on line 1
 जलाओ दीप जी भर कर | बाल कविता
हिंदी जाननेवाला व्यक्ति देश के किसी कोने में जाकर अपना काम चला लेता है। - देवव्रत शास्त्री।
जलाओ दीप जी भर कर (बाल-साहित्य )    Print this  
Author:आनन्द विश्वास (Anand Vishvas)

जलाओ दीप जी भर कर,
दिवाली आज आई है।
नया उत्साह लाई है,
नया विश्वास लाई है।

इसी दिन राम आये थे,
अयोध्या मुस्कुराई थी।
हुआ था राम का स्वागत,
खुशी चहुँ ओर छाई थी।

मना था जश्न घर-घर में,
उदासी खिलखिलाई थी।
अँधेरा चौदह बर्षों का,
उजाला ले के आई थी।

इसी दिन श्याम सुन्दर ने,
गोवर्धन को उठाया था।
अहम् इन्दर का तोड़ा था,
वृंदावन को बचाया था।

हिरण्य कश्यप को मारा था,
श्री नरसिंह रूप धारी ने।
नरकासुर को भी मारा था,
सुदर्शन चक्र धारी ने।

हुआ था आगमन माँ का,
समुन्दर का हुआ मंथन।
धन-धान्य की देवी,माँ लक्ष्मी,
का होता आज है पूजन।

जलाते आज हम दीपक,
अँधेरा दूर करने को।
खुशी जीवन में लाने को,
उजाला मन में भरने को।

मगर मन में उदासी है,
अँधेरा हर तरफ कैसे।
उजाला चन्द लोगों तक,
सिमट कर रह गया कैसे।

करें हम आज कुछ ऐसा,
कि मन का दीप जल जाये।
अँधेरा रह नहीं पाये,
उजाला हर तरफ छाये।

उजाला मन में हो जाये,
तो दुनियाँ ही निराली है,
सभी के द्वार जगमग हों,
तभी समझो दिवाली है।


- आनन्द विश्वास

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश