भारतीय साहित्य और संस्कृति को हिंदी की देन बड़ी महत्त्वपूर्ण है। - सम्पूर्णानन्द।
संक्रान्ति (काव्य)    Print this  
Author:धर्मवीर भारती | Dhramvir Bharti

सूनी सड़कों पर ये आवारा पाँव
माथे पर टूटे नक्षत्रों की छाँव
कब तक
आखिर कब तक ?

चिन्तित माथे पर ये अस्तव्यस्त बाल
उत्तर पच्छिम, पूरब, दक्खिन- दीवाल
कब तक
आखिर कब तक ?

लड़ने वाली मुट्ठी जेबों में बन्द
नया दौर लाने में असफल हर छन्द
कब तक
आखिर कब तक?

-डॉ॰ धर्मवीर भारती

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
Post Comment