Warning: session_start(): open(/tmp/sess_982a7490fa1cb60d089b8296864bfa95, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/article_details.php on line 2

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/article_details.php on line 2
 क्या कीजे | प्रदीप चौबे की रचना
हिंदी जाननेवाला व्यक्ति देश के किसी कोने में जाकर अपना काम चला लेता है। - देवव्रत शास्त्री।

क्या कीजे (काव्य)

Print this

Author: प्रदीप चौबे

गरीबों का बहुत कम हो गया है वेट क्या कीजे 
अमीरों का निकलता आ रहा है पेट क्या कीजे

हमारी अरज़ियाँ कैसे नहीं उड़तीं हवाओं में 
नहीं रख पाए हम चाँदी का पेपरवेट क्या कीजे

वे नेता-पुत्र थे, खिड़की से भीतर हो गए दाख़िल 
हमारे वास्ते हैं बंद सारे गेट क्या कीजे

महज़ इक चाय में खुलने लगा दफ़्तर का चपरासी 
दनादन गिर रहे हैं आदमी के रेट क्या कीजे

हमें जिससे मुहब्बत थी, उसे अब आठ बच्चे हैं 
तकल्लुफ में बिरादर हो गए हम लेट क्या कीजे

हमारे भाग में तो बस अँगूठा छाप प्रेमी हैं
रही कोरी की कोरी जिंदगी की स्लेट क्या कीजे

-प्रदीप चौबे 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश