हिंदी भाषा अपनी अनेक धाराओं के साथ प्रशस्त क्षेत्र में प्रखर गति से प्रकाशित हो रही है। - छविनाथ पांडेय।

भारतवर्ष (काव्य)

Print this

Author: श्रीधर पाठक

जय जय प्यारा भारत देश।
जय जय प्यारा जग से न्यारा,
शोभित सारा देश हमारा।
जगत-मुकुट जगदीश-दुलारा,
जय सौभाग्य-सुदेश॥
जय जय प्यारा भारत देश।

प्यारा देश, जय देशेस,
अजय अशेष सदय विशेष।
जहाँ न संभव अघ का लेश,
सम्भव केवल पुण्य प्रवेश॥
जय जय प्यारा भारत देश।

स्वर्गिक शीश फूल पृथ्वी का,
प्रेम मूल प्रिय लोक त्रयी का।
सुललित प्रकृति-नटी का टीका,
ज्यों निशि का राकेश॥
जय जय प्यारा भारत देश।

जय जय शुभ्र हिमाचल गंगा,
कलरव निरत कलोलिनी गंगा।
भानु-प्रताप चमत्कृत अंगा,
तेज पुंज तप वेश॥
जय जय प्यारा भारत देश।

जग में कोटि-कोटि जुग जीवें,
जीवन सुलभ अमी रस पीवैं,
सुखद वितान सुकृत का सीवैं,
रहै स्वतंत्र हमेश॥
जय जय प्यारा भारत देश।

- श्रीधर पाठक

 

[स्वतंत्रता की पुकार]

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश