जब हम अपना जीवन, जननी हिंदी, मातृभाषा हिंदी के लिये समर्पण कर दे तब हम किसी के प्रेमी कहे जा सकते हैं। - सेठ गोविंददास।

मिलिए इस बहार से | गीत (काव्य)

Print this

Author: सुभाष

खिली है हर कली-कली,
महक उठी है हर गली।
सुगंध उड़ के फूलों की,
हवा के संग-संग चली।
दिल ने कहा प्यार से,
मिलिए इस बहार से।

चमक है हर हसीन पे,
महक है गुलनशीन में।
चहक रही है बाग़ में,
बुलबुल भी अपने राग में।
दिल ने कहा ....

बजा के ढोल पान-पान,
मिला रहा है सुर-तान।
सुहानी रात का समां,
उस पर है रुत ये जवां।
'दिल ने कहा ....

बिखेर रोशनी की धार,
आया है नया निखार।
हर फूल तारा हो गया,
अरे! क्या नज़ारा हो गया।
दिल ने कहा ....

- सुभाष

2)


हम दो प्रेमी

तो संग नेहा लागे रे लागे,
लागे रे मोहरे साजना।
बिन तोहरे जीना मुश्किल,
हो गयो रे मेरो बालमा।

तोहे देख के खो गए हम तो,
नव -सपनों में बालमा।
खोये हुए हैं हमरे स्वपन में,
ये धरती और आसमाँ।
तो संग ....

गौरी तोहरे नैन नशीले,
नैन है या है चाक़ू रे।
घायल कर दे मोहरा करेजवा,
कातिल है ये चाक़ू रे।
तोहरे नैन के ज़ख़्म से घायल,
हो गयो रे तेरो बालमा।
तो संग ....

तू भी सजीला कम तो नही ,
है तेरी भी बात निराली रे।
यूँही तोहपे मरती नहीं,
तोहरी सजनी दिलवाली रे।
रूप है तोहरा बांका छबीला,
लूट लियो रे मोहे जालमा।
तो संग ....

अपने प्रेम का किस्सा गूंजे,
गाँव की हर गलियन में रे।
अपने प्रेम की खुशबू महक,
बाग़ की हर कलियन में रे।
हम दो प्रेमी प्रेम करेंगे,
सुख और दुःख हर हालमा।
तो संग ....

-सुभाष

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश