हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। - कमलापति त्रिपाठी।

क्या मैं गूँगा, बहरा और अंधा हो जाऊं | ग़ज़ल (काव्य)

Print this

Author: रोहित कुमार 'हैप्पी'

क्या मैं गूँगा, बहरा और अंधा हो जाऊं
थोड़ी देर ऊबल कर कैसे ठंडा हो जाऊं?

मीठी-मीठी बातें उनकी जहर-सी लगती हैं
उनसे हाथ मिलाकर कैसे गंदा हो जाऊं?

दिल पर ज़ख़्म लगाने वाले हाल पूछते हैं
पल भर में बोलो तो कैसे चंगा हो जाऊं?

मेरी रोशनी आकर कोई चाँद चुराता है
सूरज हूं मैं 'रोहित' कैसे मंदा हो जाऊं?

             - रोहित कुमार 'हैप्पी'

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश