Warning: session_start(): open(/tmp/sess_98bb02e1ac7140d2f8d5e8176b319eb6, O_RDWR) failed: No such file or directory (2) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_article_details.php on line 1

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /tmp) in /home/bharatdarshanco/public_html/child_article_details.php on line 1
 मंत्रीत्व व मातृत्व एकसाथ | PM expecting first child
हिंदी जाननेवाला व्यक्ति देश के किसी कोने में जाकर अपना काम चला लेता है। - देवव्रत शास्त्री।
मंत्रीत्व व मातृत्व एकसाथ  (विविध)  Click to print this content  
Author:रोहित कुमार

19 जनवरी 2018 (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा ऑर्डन जून में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

इस समाचार की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हम दोनों वास्तव में खुश हैं। हम एक परिवार चाहते थे लेकिन यह कब होगा, इससे हम अनभिज्ञ थे। यह समाचार अनपेक्षित लेकिन रोमांचक है।"

प्रधानमंत्री के 'पार्टनर' शिशु की देखभाल हेतु प्राथमिक अभिभावक रहेंगे।

प्रधानमंत्री शिशु को जन्म देने के पश्चात 6 सप्ताह की छुट्टी पर रहेंगी व इस बारे में उन्होंने अपने उप-प्रधानमंत्री से बातचीत कर चुकी हैं। उप-प्रधानमंत्री 'विंस्टन पीटर्स' इस दौरान कार्यकारी प्रधानमंत्री रहेंगे।

आज समूचे विश्व में महिलाओं की भागीदारी व अधिकारों की चर्चा है। क्या आप जानते हैं कि महिलाओं को मतदान का अधिकार सबसे पहले किस देश ने दिया था?

28 नवंबर 1893 को न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया था। न्यूज़ीलैंड वयस्क महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला विश्व में पहला देश था।

[रोहित कुमार, भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश