समाज और राष्ट्र की भावनाओं को परिमार्जित करने वाला साहित्य ही सच्चा साहित्य है। - जनार्दनप्रसाद झा 'द्विज'।

चने का लटका | बाल-कविता

 (बाल-साहित्य ) 
Print this  
रचनाकार:

 भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जीवन परिचय | Bharatendu Harishchandra Biography Hindi

चना जोर गरम।
चना बनावैं घासी राम।
जिनकी झोली में दूकान।।
चना चुरमुर-चुरमुर बोलै।
बाबू खाने को मुँह खोलै।।
चना खावैं तोकी मैना।
बोलैं अच्छा बना चबैना।।
चना खाएँ गफूरन, मुन्ना।
बोलैं और नहिं कुछ सुन्ना।।
चना खाते सब बंगाली।
जिनकी धोती ढीली-ढाली।।
चना खाते मियाँ जुलाहे।
दाढ़ी हिलती गाहे-बगाहे।।
चना हाकिम सब खा जाते।
सब पर दूना टैक्स लगाते।।
चना जोर गरम।।

- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

Back
 
Post Comment
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश