हिंदी भाषा अपनी अनेक धाराओं के साथ प्रशस्त क्षेत्र में प्रखर गति से प्रकाशित हो रही है। - छविनाथ पांडेय।

बलजीत सिंह की दो कविताएं  (काव्य)

Print this

Author: बलजीत सिंह

बर्फ का पसीना

सर्द

सुबहें,

रातें

अल्लाह!

फक कोहरे में

जायल

मानव - पिंजर।

अँधेरा,

कोहरे में ढका,

थरथराता,

कांपता,

हैवानियत का देवता

कोहरे की दहशत

अपनी आँखों में

कैद करता,

लुकता,

घिसड़ता

पथरीली ज़मीन पर।

कोहरा

आसमान का देवता

कूंच करता

ज़मीं की ओर

निगलता जाता

रास्ते के पहाड़,

आवारा सडकें,

बंज़र मरुस्थल,

निडर नदियाँ,

पठार

सबकुछ ।

कोहरा

नदी से उगता - सा

नदी को छूता,

चखता

और

महीनों की इकट्ठी

अपने अंदर की ठंड

उड़ेल देता

नदी के नंगे सीने पर

कोहरा

नदी के ज़ेहन में भी रेंगता है

एक खौफ बनकर।

                                                
                                                       #

 

 रात

  सुबह

रात को खोजता हूँ
रात:
स्याह काली
पर कितनी खूबसूरत होती है
रात:
कभी हसीं यादों से
तो कभी ख्वाबों से
सजी होती है
रात:
जब थे हम - तुम एक साथ;
काली थी
पर कितनी अच्छी थी
रात:
उस रोज़ कितनी खामोश
कितनी सच्ची थी।
सूरज का उगना
रात की सांसों का उखड़ना है
साथ,
असंख्य लोगों के
असंख्य ख्वाबों का भी उजड़ना ही
और यह दिन
बंज़र कर देता है
मस्तिष्क के उस हिस्से को
जहाँ
ख्वाब उगते है।

                                                    -  बलजीत सिंह
                                                       ईमेल: i.baljeet.singh83@gmail.com

#

बलजीत सिंह साहित्य अकादेमी, दिल्ली से प्रकाशित और हिंदी अकादेमी, दिल्ली से पुरस्कृत युवा पत्रकार हैं। आप कहानी, कविताएं, आलेख, पुस्तक समीक्षा और फोटोग्राफ करते हैं और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं।

 

 

 

 

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश