अमृता शेरगिल एक सुप्रसिद्ध भारतीय मूल की महिला चित्रकार थीं जिन्हें 20वीं शताब्दी के भारत का एक महत्वपूर्ण महिला चित्रकार माना जाता है। आपका जन्म 30 जनवरी 1913, बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ था।
![Three Girls Doodle by Jennifer Hom on Amrita Sher-Gil Three Girls Doodle by Jennifer Hom on Amrita Sher-Gil](../news_images/three-girls-doodle.jpg)
आप भारत की सबसे महंगी महिला चित्रकार मानी जाती हैं। 20वीं सदी की इस प्रतिभावान चित्रकार को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने 1976 और 1979 में भारत के नौ सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूची में शामिल किया था। सिख पिता और हंगरी मूल की माँ की यह पुत्री मात्र 8 वर्ष की आयु में पियानो-वायलिन बजाने के साथ-साथ कैनवस पर कुची चलाने लगी थी।
आप ने हंगरी व भारत के अतिरिक्त कई देशों में प्रवास किया था। 5 दिसम्बर 1941 को लाहौर में, केवल 28 वर्ष की आयु में, आपका निधन हो गया।
30 जनवरी 2016 को गूगल ने भारतीय चित्रकार अमृता शेरगिल पर डूडल जारी किया है। यह डूडल जेनिफर होम द्वारा बनाया गया है जो अमृता के एक चित्र 'तीन युवतियां' (Three Girls) पर आधारित है।
|