भारतीय साहित्य और संस्कृति को हिंदी की देन बड़ी महत्त्वपूर्ण है। - सम्पूर्णानन्द।

प्याज़

 (काव्य) 
Print this  
रचनाकार:

 स्वरांगी साने

बहुत सारा
प्याज़ काटने बैठ जाती थी माँ।
कहती थी मसाला भूनना है।

दीदी को भी बड़ा प्यारा लगता
प्याज़ काटना।

तब समझ नहीं पाती थी
इतना अच्छा क्या है
प्याज़ काटने में

आज पूछती है बेटी
क्या हुआ?
और वो कह देती है
कुछ नहीं
प्याज़ काट रही हूँ।

- स्वरांगी साने
   ई-मेल: swaraangisane@gmail.com

Back
 
Post Comment