भारतीय साहित्य और संस्कृति को हिंदी की देन बड़ी महत्त्वपूर्ण है। - सम्पूर्णानन्द।
साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी नहीं रहीं (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

कोलकाता, 28 जुलाई: अपनी लेखन से पिछड़ों और वंचित लोगों के लिए लड़ाई लड़ने वाली साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का 28 जुलाई को निधन हो गया, वह 90 वर्ष की थीं और पिछले दो महीने से बीमार थीं।

उनका स्थानीय बेलेव्यू अस्पताल में इलाज चल रहा था और हालत गंभीर होने पर उन्हें कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर रखा गया था।

उन्हें 23 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था।

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment